Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

पुलिस ने चोरी की 12 मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी की 12 मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार
Share
Whatsapp
Publish Date:15 September 2018 04:12 PM

गोरखपुर। शाहपुर में पुलिस ने एक युवक को चोरी के बारह मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। युवक विहार का रहने वाला है। यहां शाहपुर में किराए के मकान में रह कर बिजली मिस्त्री का काम करता था। एसपी सिटी विनय कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर क्षेत्र में हो रही वारदातों में शामिल बदमाशों की तलाश में सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह के निर्देशन में इंस्पेक्टर शाहपुर प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में टीम लगी हुई थी। टीम में शामिल हड़हवा फाटक चौकी प्रभारी संजय सिंह को एक ऐसे चोर के बारे में सूचना मिली जो घरों में बिजली का काम करने के दौरान चोरी करता था।

पुलिस ने काफी तलाश के बाद उसे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर नौ से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान गोपाल प्रसाद उर्फ मुन्नू पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी रिविलगंज समसुद्दीन पुर निकट हाई स्कूल उच्च विद्यालय थाना रिविलगंज जिला छपरा बिहार के रूप में हुई। वह यहां 438 कृष्णनगर प्राइवेट कालोनी शाहपुर में किराए के मकान में रहता था। उन्होने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से 12 मोबाइल, एक चार्जर, 310 रुपये बरामद हुआ। गोपाल ने पूछताछ में बताया कि वह बिजली मकैनिक है। शहरे में घूम घूम कर काम करता है। जिस घर में वह काम करता था वहां से मौका मिलने पर मोबाइल व अन्य सामानों की चोरी कर लेता था।

संबंधित ख़बरें