Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

आजमगढ़ पुलिस ने राज्यस्तरीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

आजमगढ़ पुलिस ने राज्यस्तरीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश
Share
Whatsapp
Publish Date:18 June 2018 01:34 PM

आजमगढ़। आजमगढ़ पुलिस ने आज एक राज्यस्तरीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी के वाहनों का जखीरा बरामद किया है। बरामद किए गए वाहनों में जेसीबी तक शामिल हैं। एक अभियान के तहत की गई छापेमारी में पांच लोग गिरफ्तार किए गए जबकि गिरोह के कई और सदस्यों का  गिरफ्तार किया जाना शेष हैं। पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि के निर्देशन में शनिवार को वाहन चोरों के खिलाफ चलाए गए अभियान में राज्य स्तरीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। 10 कार व दो जेसीबी मशीन के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार करने की बात कही गई । पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान तीन अभियुक्त मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपितों में चार आजमगढ़ के मेहनाजपुर के निवासी बताए गए हैं। पांचवां आरोपित राजकुमार यादव लखनऊ के नई बस्ती साहखेड़ा गोसाईगंज का रहने वाला है। पाँचवा आरोपित राजकुमार यादव लखनऊ के नई बस्ती साहखेड़ा गोसाईगंज का रहने वाला है।
 

संबंधित ख़बरें