Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

छेड़छाड़ पीड़िता का पुलिस ने नहीं किया मुकदमा दर्ज, युवती ने खाया जहर

छेड़छाड़ पीड़िता का पुलिस ने नहीं किया मुकदमा दर्ज, युवती ने खाया जहर
Share
Whatsapp
Publish Date:27 July 2018 04:51 PM

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मुजफ्फरनगर का है। जहां दबंगों द्वारा छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने जहर खा लिया। लड़की की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां की लड़की हालत नाजुक देखकर उसे प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मामला बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव बवाना का है। यहां बवाना निवासी किसान और उनकी पत्नी 24 जुलाई की दोपहर घर से बुढ़ाना कसबे में आए हुए थे। इस दौरान घर पर उनकी 17 वर्षीय लड़की अकेली थी। तभी गांव का दबंग युवक अनंगपाल मौका देख कर घर में घुस गया और बदनीयती से लड़की के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगा। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी युवक युवती को जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़ा हुआ। 
माता-पिता के घर पहुंचने पर लड़की ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उसके माता-पिता उसे लेकर बुढ़ाना कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की मांग की, लेकिन पुलिस ने 2 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की।
उधर आरोपी युवक ने पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाने लगा हुआ है। जिससे आहत होकर युवती ने शुक्रवार घर में रखा सल्फास का सेवन कर लिया। वहीं युवती द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

संबंधित ख़बरें