Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

2 दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंची हेमा मालिनी...

2 दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंची हेमा मालिनी...
Share
Whatsapp
Publish Date:05 August 2018 07:06 PM

मथुराः बीजेपी सांसद हेमा मालिनी 2 दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र मथुरा पहुंची और निजी आवास पर जनता दरबार लगाते हुए लोगों की समस्याएं सुनी। लोगों की सबसे ज्यादा समस्या पीने के पानी को लेकर और पुलिस प्रशासन की लापरवाही को लेकर सुनने को मिली।
इस दौरान हेमा मालिनी मीडिया से रूबरू हुई। वहीं नोएडा के जेवर में एयरपोर्ट के सवाल पर सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि खुशखबरी आई थी कि एयरपोर्ट बनने वाला है, लेकिन अब वह नहीं बनने वाला। हेमा ने कहा कि मथुरा में एयरपोर्ट बनने की मैं कई सालों से मांग कर रही थी, अब हो सकता है कि मथुरा में एयरपोर्ट बन जाए। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा सुविधा बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए कान्हा की नगरी मथुरा में मिलेगी। यमुना एक्सप्रेस-वे बनने के बाद मुझे थोड़ी आसानी जरूर होगी, लेकिन मथुरा में एयरपोर्ट बनेगा तो हमारे ब्रजवासियों के लिए भी बहुत ही खुशी की बात है। साथ ही कहा कि मथुरा में जगह भी है। इसके लिए मैंने सांसद होने के तौर पर  प्रस्ताव दे दिया है। 
 

संबंधित ख़बरें