Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

हुसैनगंज विधायक एवं कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने आडे हाथों लिया

Share
Whatsapp
Publish Date:06 August 2018 10:14 AM

खागा (फतेहपुर) ऐरायां विकास खण्ड के बहेरा सादात गांव में बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए हुसैनगंज विधायक एवं कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने आडे हाथों लिया और बड़े बिजली घर की स्वीकृति दिलाई । जिससे बहेरा सादात में सब स्टेशन का निर्माण शुरू हो गया। वही बहेरा के पूर्व प्रधान द्वारा रास्ते हेतु दी गई बेशकीमती भूमिधरी जमीन पर लोगों ने सराहना की। 
        खागा तहसील क्षेत्र के ऐरायां विकास खण्ड के बहेरा सादात गांव में बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री धुन्नी भैया द्वारा किये गये प्रयासों से क्षेत्र के लिए एक और समस्या से निजात दिलायी। सुल्तानपुर घोष सब स्टेशन से ऐरायां विकास खण्ड का बड़ा भूभाग बिजली की आंखमिचौली एवं ट्रिपिंग से परेशान है।ओवरलोड के चलते अल्लीपुर,नौबस्ता सहित गंगा कटरी के निवासी बिजली का लाभ नहीं ले पा रहे।गाहे-बगाहे राज्यमंत्री को जनता की इस शिकायत को झेलना पड़ता है।वे खुद ही बिजली की समस्या के निदान की पहल जिला स्तर पर करते रहते हैं। बिजली समस्या के निदान की कोशिश में राज्यमंत्री  लगातार सक्रिय रहे । जिसके कारण हुसैनगंज विधान सभा क्षेत्र में 132 केवीए का बड़ा स्टेशन बनने जा रहा है। क्षेत्र के बहेरा सादात में 33/11 केवीए के सब स्टेशन के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।रविवार को अवर अभियंता दीपक शर्मा,राकेश शर्मा एवं रिन्कू चौधरी ने स्थल का निरीक्षण के दौरान उस समय परेशान हो गए जब उन्हें पता चला कि सब स्टेशन तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है।रास्ते की जमीन भूमिधरी की है।वही जैसे ही रास्ते की समस्या का पता पूर्व प्रधान शहंशाह आब्दी को चला तो इन्होंने अपने पुरखों की ऑन रोड बेस कीमती पंद्रह फीट जमीन दे दिया।इसके पहले उन्होंने प्रशासन के अनुरोध पर होली के लिए भी भूमिधरी जमीन दी थी। जिसपर तत्कालीन एसपी नैथानी ने भी बड़ी प्रशंसा की थी। इस तरह के योगदान से जमींदार मोहम्मद जलीस के सुपुत्र शहंशाह आब्दी की इस पहल पर इलाके भर में प्रशंसा की जा रही है। क्योंकि जे ई के अनुसार रास्ते के अभाव में प्रोजेक्ट पर  पूरी तरह से ग्रहण लग रहा था।
      अवर अभियंता श्री शर्मा ने बताया कि भवन तीन महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।बिजली विभाग ने सक्रियता दिखाई तो एक वर्ष के भीतर पॉवर स्टेशन काम करने लगेगा।उन्होंने बताया कि ये प्रोजेक्ट कृषि राज्यमंत्री जी ने स्वीकृत कराया है। इन्होंने यह भी बताया कि गढ़ा में भी ऐसा ही प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है।इससे लोगों को अपार बिजली मिल सकेगी।किसी तरह की ट्रिपिंग अथवा फाल्ट से बिजली बाधित नहीं होगी। जहां सब स्टेशन बनवाने के लिए राज्यमंत्री की सराहना हो रही है वहीं अपनी बेशकीमती जमीन रास्ते के लिए मुफ्त में देने के लिए पूर्व प्रधान शहंशाह एवं उनके परिवार की भी लोग तारीफ की।वर्तमान प्रधान अल्ताफ आलम उर्फ हसीन अंसारी ने भी विकास में सहयोग के लिए पूर्व प्रधान पति शहेंशाह आब्दी व उनके भाई पूर्व प्रधान मोहम्मद ताज की जमकर तारीफ की है।

संबंधित ख़बरें