Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत, एक गंभीर

मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत, एक गंभीर
Share
Whatsapp
Publish Date:11 June 2018 08:04 PM

फैजाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटना में जहां एक की मौत हो गयी वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। पूराकलंदर थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पम्प के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से तेज रफ्तार बाइक जा टकराई। बाइक सवार 32 वर्षीय संतोष कुमार शर्मा पुत्र रामशंकर वर्मा निवासी तारून को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां नियुक्त चिकित्सक प्रवीण कुमार मौर्य ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के जलालपुर रोड पर साइकिल से दूध ग्राहकों को  देने जा रहे 30 वर्षीय पिंटू यादव पुत्र राम कुमार यादव निवासी ग्राम जलालपुर माफी ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सीएचसी बीकापुर ले जाया गया जहां से उसे जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल पिंटू यादव का इलाज किया जा रहा है। 

संबंधित ख़बरें