Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

मुर्दे ने जमीन पर किया कब्जा, प्रशासनिक अधिकारी भी हो रहे नतमस्तक

 मुर्दे ने जमीन पर किया कब्जा, प्रशासनिक अधिकारी भी हो रहे नतमस्तक
Share
Whatsapp
Publish Date:29 May 2018 02:12 PM

उत्तर प्रदेश के एटा में दबंगों की दबंगई इस प्रकार है कि मुर्दे ने ही किसी की जमीन पर कब्जा कर लिया। जी हां, ये सुनकर आप हैरान जरुर हो रहे होंगें, लेकिन ये सच है। जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में आरोपी सरस चैतन्य बाबा मरने के बाद भी किसी की जमीन पर कब्जा करने के कारनामें को अंजाम दे गया।  जानकारी के मुताबिक मामला कोतवाली अलीगंज के ग्राम विजेदपुर का है। यहां बाबा के मरने के बाद उसके परिजनों व रिश्तेदारों ने गांव के ही कृपाल सिंह की जमीन में दफना दिया। पीड़ित के शिकायत करने पर मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी दबंगों के सामने पूरी तरह नतमस्तक होते नजर आए।  
इस मामले में पीड़ित कृपाल सिंह ने तहसीलदार को लिखित शिकायत भी दर्ज कराई और अधिकारियों ने मौके पर पुलिस को भी भेजा, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। पीड़ित अपनी फरियाद लेकर जब सीओ अलीगंज के पास पहुंचा तो सीओ अजय भदौरिया मौके पर पहुंचे और जिसकी जमीन थी उसी को समझाया कि तुम्हारी भूमि का इतना हिस्सा छोड़कर बाकी पर कब्जा करा देंगे। 
वहीं दूसरी ओर पीड़ित का कहना है कि ग्राम प्रधान कुछ दबंगों के साथ मिलकर अपने रिश्तेदार बाबा सरस चैतन्य से मिलकर उसकी जमीन को कब्जाने का कई बार प्रयास कर चुका था। पर हर बार कानून के रक्षक उसे न्याय दिलाते रहे, लेकिन इस बार बाबा के मरने के बाद ग्रामीणों को भड़काकर उस की जमीन में बाबा को जबरन दफना दिया और कानून के रखवाले अपनी आंखें बंद करके देखते रहे।

संबंधित ख़बरें