Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

वाहन की ठोकर से एक की मौत, चार घायल

 वाहन की ठोकर से एक की मौत, चार घायल
Share
Whatsapp
Publish Date:31 August 2018 05:17 PM

बहराइच। लखनऊ से नानपारा स्थित अपने घर लौट रहे कार सवार पांच युवकों को लघुशंका करते समय पीछे से आए वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। नानपारा के मोहल्ला गांधी पार्क सब्जी मंडी निवासी 38 वर्षीय हरिश्चन्द्र रस्तोगी पुत्र शिव कुमार कार यूपी 32 टीसी 5617 से अपने परिजनों के साथ आवश्यक कार्य से बुधवार को लखनऊ गए थे। रात करीब 2 बजे घर लौटते समय जरवलरोड थाना क्षेत्र के धनराजपुर मोड़ के पास कार रोक सभी लोग रोड के किनारे खड़े होकर लघुशंका करने लगे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने कार को ठोकर मार कर हरिश्चन्द्र के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इस हादसे में हरिश्चन्द्र की मौके पर मौत हो गई।

जबकि 39 वर्षीय राजकुमार पुत्र  जिमीदार, 45 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र श्याम सुंदर, 35 वर्षीय कृष्ण पाल रस्तोगी पुत्र गया प्रसाद रस्तोगी, 52 वर्षीय राज कुमार रस्तोगी पुत्र शम्भू लाल निवासी गांधी पार्क सब्जी मंडी नानपारा घायल हो गए। जरवलरोड पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक हरिश्चन्द्र की लाश पीएम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कार गहरे गड्ढे में चली गई है। एएसपी सिटी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई प्रेम चन्द्र रस्तोगी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

संबंधित ख़बरें