Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड मामले में जेलर, डिप्टी जेलर समेत 5 पुलिसकर्मी पाए गए दोषी

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड मामले में जेलर, डिप्टी जेलर समेत 5 पुलिसकर्मी पाए गए दोषी
Share
Whatsapp
Publish Date:07 August 2018 04:30 PM

बागपतः माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच में जेलर, डिप्टी जेलर समेत 5 पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं। हत्‍याकांड की जांच रिपोर्ट कारागार मुख्यालय को भेज दी गई है। सभी को चार्जशीट जारी कर 3 हफ्ते में जवाब देने को कहा गया है। एडीजी कारागार चंद्र प्रकाश ने बताया कि इस मामले में बागपत जिला कारागार के जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, एसपी सिंह के अलावा हेड वार्डर अरजिंदर सिंह व वार्डर माधव कुमार को दोषी माना गया है। इनमें से एसपी सिंह को छोड़कर बाकी सभी को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। गौरतलब है कि, मुन्ना बजरंगी की 9 जुलाई को बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुपारी किलर सुनील राठी को बजरंगी की हत्या में आरोपी बनाया गया है। 
 

संबंधित ख़बरें