Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को हजारों लोग एक साथ करेंगे योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
Share
Whatsapp
Publish Date:19 June 2018 02:07 PM

बरेली। अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर योगा कार्यक्रम होगा जिसमें एक साथ हजारों लोग योगा करेंगे। मुख्य कार्यक्रम स्पोर्टस स्टेडियम में होगा। योगा प्रोटोकाल प्रातः 07.00 से 08.00 बजे तक एक घंटा होगा। योग दिवस की कार्यक्रम की व्यवस्थाओं हेतु विकास भवन के सभाकक्ष में मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें आयुष, शिक्षा, आपूर्ति, क्रीडा भारती, नगर निगम, सूचना आदि विभागों के अधिकारी गण उपस्थित थे। मुख्य विकास अधिकारी ने योगा कार्यक्रम प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के छात्रों की सूची एक दिन पूर्व उपलब्ध कराने उनका रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिये। प्रतिभागी 21 जून को प्रातः 06.30 बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर लें। बैठक में पीने के पानी, शौचालय, यातायात व्यवस्था पर वार्ता हुई।

संबंधित ख़बरें