Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

शिक्षक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

शिक्षक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
Share
Whatsapp
Publish Date:07 July 2018 11:39 AM

जौनपुरः उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शुक्रवार रात बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने एक अवकाश प्राप्त शिक्षक जावेद अहमद की गोली मारकर हत्या दी और फरार हो गए। इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सरायख्वाजा इलाके के दक्खिनपट्टी बबरखां गांव निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक जावेद अहमद ( 65 ) रोज की तरह रात अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी 2 मोटर साइकिलों पर सवार 4 नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और अहमद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बदमाश हथियार लतहराते हुए फरार हो गए। 
हत्या के कारण का पता नहीं चल सका। प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का हो सकता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का दावा है कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

संबंधित ख़बरें