Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष भाई ने भाई को मारी गोली

 जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष भाई ने भाई को मारी गोली
Share
Whatsapp
Publish Date:14 July 2018 05:01 PM

अम्बेडकरनगर। जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए खुनी शंघर्ष तो आम हो चुकी है , जमीन के टुकड़े के लिए भाई ने भाई की गोली मारकर हत्या करने का सनसनी खेज मामला आया है, जहां एक सगे भाई ने अपने भाई की जमीन के बटवारे के उपजे विवाद में गोली मार दी जिससे मौके पर ही मौत हो गयी, जिस घर की दहलीज पर साथ खेलते हुए दोनों भाई बड़े हुए और उसी दहलीज पर आज एक भाई ने दूसरे भाई की जान लेली... प्राप्त जानकारी के अनुसार टांडा कोतवाली क्षेत्र के दर्जी पुर गाँव का है, जहां सुबह लगभग 8 बजे अचानक गोली चलने की आवाज से अफरातफरी मच गई और गांव के लोग डरवश घटनास्थल पर नहीं गये, लोग जब घटना स्थल पर पहुंचे ।

वहां का नजारा देख गाँव वालो के होश उड़ गए , जमीन पर पड़े जय प्रकाश की गोली लगने से मौत हो चुकी थी, मामला भाइयों में जमीन बटवारे का था जिसको लेकर कल शाम से ही विवाद हो रहा था, दर्जी गाँव के रहने वाले गुरुचरन यादव के तीन पुत्र ज्ञानप्रकाश, विजय प्रकाश व जय प्रकाश हैं, विजय प्रकाश सेना में जवान है तथा अन्य दोनों भाई घर पर ही रहते हैं। शुक्रवार को पिता गुरुचरन ने तीनों के बीच पूरी जमीन का बंटवारा कर दिया था। बंटवारे के बाद फौजी वापस चला गया। परन्तु ज्ञान प्रकाश, जय प्रकाश को जमीन दिये जाने का विरोध कर रहा था और शनिवार को उसी जमीनी विवाद को लेकर दोनों भाइयों में कहा सुनी हो ही रहीं थीं कि अचानक ज्ञान प्रकाश ने जय प्रकाश के सीने में सटाकर असलहे से गोली मार कर फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर उसके माता पिता घर से बाहर निकले तो जय प्रकाश मरा पड़ा था। मृतक के पिता ने बताया की हमने अपनी जमीन अपने बेटों में कल ही नाप कर बाँट दिया था, पर ज्ञान प्रकाश जबरदस्ती विवाद कर रहा था।

आज सुबह जब जय प्रकाश खेत में काम करने जा रहा था तो ज्ञान प्रकाश ने गोली मार दी बूढ़ी माँ ने बताया की सबके हिस्से की जमीन का बटवारा कर दिया गया था , पर सुबह जब गोली की आवाज सुनकर बाहर आयी तो अपने बेटे को लिपट गयी, गोली मारकर हत्या की सूचना मिलते ही आनन् फानन में पहुंची कई थानों की फोर्स ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गयी,मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने बताया की विवाद की जांच की जा रही है और आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी द्य फिलहाल इस जघन्य हत्या काण्ड से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुयी है, और सबके जबान पर सिर्फ एक ही बात की एक छोटे से जमीन के टुकड़े के लिए 80 साल के बूढ़ा पिता पुत्र की लाश देख बदहवास और लाचार निगाहों से देख रहा है।

संबंधित ख़बरें