Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

सीएम योगी के लिए पंडाल बनाने में जुटे नन्हे हाथ... उड़ रही बाल श्रम कानून की धज्जियां

Share
Whatsapp
Publish Date:03 August 2018 06:14 PM

 

> स्लग- सीएम योगी के लिये पंडाल  बनाने मे जुटे नन्हे हाथ
> खबर चन्दौली से सीएम योगी के लिए पंडाल बनाने में जुटे
> नन्हे हाथ... उड़ रही बाल श्रम कानून
> की धज्जियां..
> ''पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया'' कुछ
> ऐसी ही बाते अक्सर हमारे देश के
> प्रधानमंत्री अक्सर अपने मंचो से कहते नजर आते
> है लेकिन जनपद चंदौली में
> बीजेपी के कार्यक्रम की
> तैयारी के दौरान तस्वीर बिल्कुल इसके
> विपरीत नजर आयी जहा सभास्थल
> की तैयारियों में आधा दर्जन से भी ज्यादा
> बाल मजदूर कार्य करते नजर आए इस दौरान तमाम
> अधिकारी भी वहाँ मौजूद रहे लेकिन
> किसी ने इन्हें रोकने की जहमत
> नही उठायी।हाथो में फावड़ा लिए व सामानों
> को ढोते ये मासूम चंदौली में आगामी 5
> तारीख को सूबे के मुखिया व अमित शाह की
> आगवानी का मंच तैयार करने में लगे है
> इनकी उम्र महज 12 से 15 साल के
> बीच है ऐसे में बालमजदूरी के खिलाफ
> हमेशा अपनी आवाज बुलंद करने वाली
> भारतीय जनता पार्टी के लिए यह
> तस्वीर एक शर्मनाक पहलू है गौरतलब है कि आने
> वाले 5 तारिख को जनपद चंदौली में सीएम
> योगी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का
> संभावित कार्यक्रम है इसी दिन मुगलसराय का नाम
> भी इतिहास में दर्ज होने के साथ ही इसे
> एक नया नाम पंडित दीनदयाल उपाधयाय हो जाएगा। जिसे
> लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी करने के साथ
> ही तमाम बिन्दुओ पर भी ध्यान दिया जा
> रहा है। लेकिन इस तरह की शर्मनाक
> तस्वीर यह साफ तौर पर बयां करती है कि
> कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चिंतित
> आलाधिकारी मानवता को ताख पर रखने से
> भी बाज नही आ रहे है
>
> रिपोर्ट-घूरे लाल कन्नौजिया चन्दौली

संबंधित ख़बरें