Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

राम मंदिर भाजपा के लिए चुनावी मुद्दा नहीं और ना कभी रहा है -केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री

राम मंदिर भाजपा के लिए चुनावी मुद्दा नहीं और ना कभी रहा है -केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री
Share
Whatsapp
Publish Date:11 June 2018 07:52 PM

बरेली। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा है कि भाजपा के लिए राम मंदिर चुनावी मुददा नहीं है और ना ही यह मुद्दा बीजेपी के लिए कभी चुनावी मुद्दा रहा है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर भाजपा और हिंदुओं की अस्था का प्रतीक है. भाजपा की मंदिर में आस्था है लेकिन यह चुनावी मुद्दा नहीं होगा. बरेली सर्किट हाउस पहुचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि राम मंदिर कभी भी भाजपा का चुनावी मुद्दा नही रहा और 2019 में भी नही रहेगा. उन्होंने कहा कि यह सवाल हवा में नही उछाला जा सकता इसको उछालकर मजाक का विषय नही बनाया जा सकता.

उन्होंने कहा कि राम मंदिर आस्था का केंद्र है. इसे कोर्ट या आपसी सहमती से ही सुलझाया जा सकता है. इसके अलावा धारा 370 के मुद्दे पर भी उन्होंने कहा कि यह भी कभी चुनावी मुद्दा नही रहा है. कहा कि 370 पर विश्लेषण होना चाहिए और हम जम्मू कश्मीर में विश्लेषण करवा रहे है. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो एनपीए है हम उसे स्वीकार करते है. आज जो एनपीए की देन है वह यूपीए की वजह से ही है. यूपीए सरकार ने जिसको चाहा उसे लोन दिलाने का काम किया. लेकिन आज हम लोग जरूरतमन्दो को लोन दे रहे हैं।

संबंधित ख़बरें