Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

मायके आई युवती ने की आत्महत्या

 मायके आई युवती ने की आत्महत्या
Share
Whatsapp
Publish Date:08 August 2018 02:54 PM

रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के कूड गांव में अपने मायके आई सुनीता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुनीता का ससुराल थाना गदागंज कस्बे में है। वह अपनी ससुराल से सोमवार को मायके आई थी उसके साथ उसका पति मुकेश भी आया था। दोनों ने रात का खाना खाया। पति सुबह उठकर शौच के लिए चला गया। सुनीता की मां राजपति जब कमरे में पहुंची तो सुनीता फांसी के फंदे से लटकी हुई थी, चिल्लाया गांव के लोग इकट्ठा हुए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सुनीता की मां राजपति ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सुनीता के पति मुकेश ने उसकी बेटी को मार डाला है। पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

संबंधित ख़बरें