Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

3 की डूबकर हुई मौत तालाब में नहाने से, एक लौटा सिर्फ

3 की डूबकर हुई मौत तालाब में नहाने से, एक लौटा सिर्फ
Share
Whatsapp
Publish Date:20 June 2018 11:52 AM

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के भोजपुर इलाके में मंगलवार को तालाब में नहाने के दौरान डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक देहात अरविंद कुमार ने बताया कि जनपद के मोदीनगर तहसील इलाके में भोजपुर थाना क्षेत्र के त्योडी गांव के तालाब में मंगलवार की दोपहर बाद कुछ बच्चे नहाने के लिए गए। काफी देर बाद तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच 4 बच्चों के तालाब में डूबने के बारे में पता चला। ग्रामीणों ने तालाब में डूबे 4 बच्चों को अचेत अवस्था में बाहर निकाला। बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने 3 बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान दानिश(8), मुजस्सिम(12), नाज मोहम्मद(11)के रूप में हुई है। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है उसे मेरठ अस्पताल में रेफर कर दिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।
 

संबंधित ख़बरें