Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

तेंदुए के दहशत से घरों के अंदर रहने को मजबूर लोग

तेंदुए के दहशत से घरों के अंदर रहने को मजबूर लोग
Share
Whatsapp
Publish Date:02 September 2018 07:08 PM

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई देने पर दहशत का माहौल है। तेंदुए की दहशत से लोग इतने डरे हुए हैं कि वो लोग अपने खेत पर भी नहीं जा पा रहे हैं। वहीं वन विभाग ने गांव में पहुंचकर ड्रोन कैमरे का प्रयोग कर तेंदुए को तलाशने की कोशिश की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें डर सता रहा है कि कहीं तेंदुआ उनके जानवरों को अपना शिकार ना बना ले।
बता दें देवबंद क्षेत्र में पहले भी कई बार तेंदुआ देखा जा चुका है, गांव में पहुंची वन विभाग की टीम ने आज ड्रोन कैमरे से तेंदुए का सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन घंटों मशक्कत के बाद भी तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। वन विभाग के रेंजर का कहना है कि खेतों में जो पैरों के निशान मिले हैं। उससे जानकारी जुटाई जाएगी कि यह किस प्रजाति का कैट स्पाइसेस है। उन्होंने बताया की तेंदुए की तलाश को लेकर उनकी पूरी टीम साथ आई हुई है जोकि ड्रोन कैमरे से भी तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है।

संबंधित ख़बरें