Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

असलहे के बल पर किसान से लूट

असलहे के बल पर किसान से लूट
Share
Whatsapp
Publish Date:17 May 2018 07:35 PM

अम्बेडकरनगर। बैंक से पैसा निकाल कर घर वापस जा रहे किसान से मनबढ़ दबंगों ने हजारों की लूट कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार आलापुर थाना क्षेत्र के हिमासुद्दीनपुर गांव निवासी मो0 अतहर अपने ससुर से 45 हजार का चेक लेकर हंसवर बाजार में स्थित एक बैंक से भुगतान लिया था । पीड़ित के अनुसार वह कुछ सामान की खरीददारी हंसवर बाजार में की और 40 हजार रुपये डिग्गी में रखकर घर वापस आ रहा था कि पिपरा के पास मोटरसाइकिल सवार दबंगों ने अतहर की गाड़ी को रोककर गाली गलौज देते हुए धक्का दे दिया जिससे वह गिर पड़ा । मौका पाते ही दबंगों ने उसकी डिग्गी में रखा पैसा ले कर चम्पत हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से अतहर के होश उड़ गए। किसी तरह उसने लूट की सूचना स्थानीय थाने में दी। मौके ओर पहुंची पुलिस ने घटना का अनावरण करने का आश्वासन दिया।

संबंधित ख़बरें