Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

आखिर किसके सह पर संचालित हुई दारु शराब की ठेका

Share
Whatsapp
Publish Date:04 September 2018 06:44 PM

आखिर किसके सह पर संचालित हुई दारु शराब की ठेका

कृष्णा पंडित की विशेष रिपोर्ट

वाराणसी थाना लक्सा वार्ड नंबर 62 सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन जहां स्थानीय जनता व गणमान्य लोगों के द्वारा दारु शराब ठेके को बंद कराने के लिए कई कवायद की गई वहीं दूसरी तरफ स्थानीय प्रशासन व लचर व्यवस्था ने 42 दिनों तक बंद होने के बावजूद पुनः दारू और शराब ठेका प्रारंभ करा दिया गया, इसके पीछे की मंशा क्या है यह कोई नहीं जानता आम आदमी सधारण व्यक्ति सिर्फ यह जानती है कि ठेका खुल गया और बंद हो गया ! लेकिन रजिस्टर्ड मंदिर महादेव नर्वदेश्वर जी की प्रतिमा जो ट्रस्ट के रूप में 1926 में स्थापित की गई थी उपनिबंधक तृतीय वाराणसी में रजिस्टर्ड है इसको संज्ञान लेते हुए पार्षद लकी वर्मा ने जोरदार तरीके से पिछले दिनों आवाज उठाई थी और पूर्व जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा जी के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए ठेका और बीयर दो दुकानें बंद की गई थी जिसमें की बियर की दुकान वहां से स्थानांतरित होकर अन्यत्र खोला गया ,उनके जाने के बाद नए जिलाधिकारी आते ही ठेका पुनः संचालन शुरू हो गया ,पार्षद नें स्थानीय लोगों के साथ अपनी बातों को लेकर जिलाधिकारी के पास गए और इस का घोर विरोध जताया साथ ही लिखित आवेदन दिया कि स्थानीय लोगों में इसके प्रति आक्रोश है और इसको बंद कराया जाये, जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए मौके स्थल की मुआयना करते हुए आबकारी विभाग अधिकारी व स्थानीय प्रशासन को लेकर पहुंचे जिसके अंतर्गत नापी की गई और पाया गया कि 50 मीटर के दायरे में दोनों दुकानों देशी और अंग्रेजी  मंदिर परिसर से है जो पूरी तरीके से अबकारी नियमावली के विरुद्ध है जिसको देखते हुए ACM 2nd ने 30 अगस्त 2018 को रिपोर्ट लगा दी और अग्रिम कार्रवाई में जिलाधिकारी के अगले आदेश का इंतजार है!!

संबंधित ख़बरें