Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या...

युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या...
Share
Whatsapp
Publish Date:22 August 2018 05:03 PM

शाहजहांपुरः यूपी के शाहजहांपुर में गुंडों की धमकी से डरकर एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने सुसाइड में इलाके के 2 गुंडों को मौत का जिम्मेदार बताया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रही है।
घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के चौक आला खां इलाके की है। यहां के रहने वाले आरिफ नाम के युवक ने अपने घर में तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर घरवालों ने देखा तब तक आरिफ की मौत हो चुकी थी। अपनी मौत से पहले आरिफ ने एक सुसाइड नोट लिखा। जिसमें बताया गया कि इलाके के दो गुंडे शमशाद और नईम उसे पिछले लंबे वक्त से धमकी दे रहे थे। बताया जा रहा है कि शमशाद और नईम ने मिलकर उसे एक बार जेल भी भिजवाया था और अब लगातार उसे दोबारा जेल भिजवाने की धमकी भी दे रहे थे। सुसाइड नोट में पुलिस पर भी इस मामले में शिकायत करने के बाद कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा और सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कर रही है।
 

संबंधित ख़बरें