Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, ट्रेन की चपेट में आने से सिपाही की दर्दनाक मौत

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, ट्रेन की चपेट में आने से सिपाही की दर्दनाक मौत
Share
Whatsapp
Publish Date:14 June 2018 12:29 PM

उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद का पुलिस विभाग उस समय सकते में आ गया जब एक जवान ट्रेन की चपेट में आने से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। सिपाही की मौत की खबर सुनते ही पुलिस विभाग के अधिकारियों ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस जवान प्रमोद पटेल बुधवार को इन्दरा रेलवे स्टेशन पर साबरमती ट्रेन की चपेट में आ गया। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। प्रमोद 2016 बैंच का 24 वर्षीय पुलिस जवान था और वह वाराणसी जनपद के शिवपुर का निवासी था। विभाग की मानें तो वह एक तेज तर्रार सिपाही था।
इस बारे में सीओ घोसी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अदरी पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही प्रमोद कुमार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शव का को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित ख़बरें