Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

थाना नदीगांव में जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

Share
Whatsapp
Publish Date:04 September 2018 06:50 PM

🌻🌻🌻🌻🌻🌻
थाना नदीगांव में जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
🌻🌻🌻🌻🌻🌻
गणमान्य नागरिक रहे मौजूद, देर रात तक चला भजन कीर्तन का कार्यक्रम
🌻🌻🌻🌻🌻🌻
कोंच।नदीगांव थाने में जन्माष्टमी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने व्रत रखकर अपने स्टाफ के साथ थाना परिसर में भगवान शिव जी के मंदिर को सजाकर भगवान श्री कृष्ण जी की झांकी तैयार की व नगर के विद्वान पं. उमाकांत मिश्रा, उमाकांत तिवारी ने थानाध्यक्ष अरुणकुमार तिवारी द्वारा विधिपूर्वक पूजन कराया गया तथा भगवान श्री कृष्ण जी के बारह बजे रात्रि में जन्म लेने पर गोलों व संगीत 'नन्द घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की' मधुर ध्वनि से थाना परिसर गूंज उठा। इसके बाद उपस्थित भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण जी की आरती कर प्रार्थना की 'हे प्रभु हम सभी के जीवन में प्रसन्नता बनाये रखना।' सभी भक्तों को भोजन प्रसाद खिलाया व वितरण किया गया। जन्माष्टमी कार्यक्रम में नरेश मिश्रा प्रधान बावली व अख्तर कोंच की पार्टियों ने भजन, कीर्तन द्वारा भक्ति रस की वर्षा की। नगर नदीगांव  में लोगों ने अपने-अपने घरों में झांकियां सजाईं। जन्माष्टमी कार्यक्रम में थाना स्टाफ व गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। एसआई कमलाकांत त्रिपाठी, लक्ष्मी प्रसाद हेडकांस्टेबिल विजय कुमार, मुंशी छेदीलाल, तुलाराम, कांस्टेबिल आशुतोष गौतम, विपिन पाल, विपिन यादव, प्रकाश नारायण उपाध्याय, विकास, वितेश, रामचरन वर्मा, इरशाद खान। डॉ. श्यामकिशोर शर्मा, तेजप्रताप चन्देल, कन्छि बहरे, नरेन्द्र अग्रवाल, माता जारोलिया, रिंकू चन्देल, बबलू, जीतू परिहार, जगपालसिंह, गोविंदनारायण प्रधान, प्रदीप शुक्ला प्रधान, रंजीत सिंह यादव प्रधान सहित नगर व क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
🌻🌻🌻🌻🌻🌻
हिन्दुस्तान न्यूज 24 से ब्यूरो ब्रजकिशोर  ( टिन्कू )
संजय गोस्वामी 
दयाराम पटेल कोंच 

संबंधित ख़बरें