Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

रंजिश में कई राउंड फायरिंग, युवक को गोली लगी

रंजिश में कई राउंड फायरिंग, युवक को गोली लगी
Share
Whatsapp
Publish Date:03 August 2018 04:40 PM

सीतापुर। जिले का मेंहदीपुरवा गांव में सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। रजिंश में कई राउंड फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई। वहीं ईंट-पत्थर चलने से एक अन्य युवक भी घायल हो गया। तालगांव कोतवाली क्षेत्र के मेंहदीपुरवा गांव में दो पक्षों में रंजिश को लेकर युवक को गोली मार दी गई। गोली की आवाज सुनकर दोनों पक्षों के तमाम लोग सड़क पर उतर आए। ईंट-पत्थर चलने लगे जिसमें एक अन्य युवक घायल हो गए। पत्थरबाजी के बीच कई राउंड फायरिंग भी हुई। ग्रामीणों से जानकारी पाकर डायल 100 पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।

डायल 100 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी फायरिंग हुई। जानकारी पाकर तालगांव कोतवाली के एसएसआई सूर्य प्रकाश शुक्ल पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। चार लोगों को पुलिस ने दबोच लिया और अन्य फरार हो गए। जानकारी के अनुसार तालगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजा शरीफपुर गांव निवासी अबरार का बड़ा बेटा गुरुवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे दूध लेकर मेंहदीपुरवा आया था। मेंहदीपुरवा पहुंचते ही पुरानी रंजिश को लेकर हसीब उर्फ हबीज उसे रोककर गालीगलौज करने लगा। सूचना पाकर छोटा भाई इकरार पुत्र अबरार (22 वर्ष) कई अन्य लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गया। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी बीच हसीब पक्ष पक्ष की तरफ से फायरिंग होने लगी। एक गोली इकरार के सीने में जा लगी। इकरार जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। इकरार पक्ष के लोगों ने ईंट-पत्थर चलाए जिसमें दूसरे पक्ष के हामिद पुत्र कमरुद्दीन (25 वर्ष) को सर में चोट आई है।

ग्रामीणों की सूचना पर डायल 100 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार डायल 100 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी दो-तीन राउंड फायरिंग हुई। सूचना कोतवाली पुलिस को मिली तो एसएसआई सूर्य प्रकाश शुक्ल दलबल के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस ने एम्बुलेंस से इकरार को जिला अस्पताल भिजवाया जबकि हामिद को सीएचसी परसेंडी ले जाया गया है। दोनों पक्ष के चार लोगों को पुलिस कोतवाली ले आई। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ बिसवां तौकीर अहमद भी बाद में गांव पहुंचे। उन्होंने जांच-पड़ताल शुरू की है।

संबंधित ख़बरें