Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

मां-बेटे की गला रेत कर हत्या, जांच जारी

 मां-बेटे की गला रेत कर हत्या, जांच जारी
Share
Whatsapp
Publish Date:18 August 2018 04:49 PM

जालौनः प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण करने के लिए प्रदेश सरकार हजारों प्रयत्न कर रही है, लेकिन अपराधिक घटनाएं दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला जालौन का है। जहां अज्ञात बदमाशों ने घर में घुस कर मां बेटे की हत्या कर दी। इतना ही नहीं घर में रखी हुई नगदी व जेवरात पर भी हाथ साफ किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक मां बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मामला कदौरा थाना क्षेत्र के बागी गांव का है। यहां शुक्रवार रात एक निर्माणाधीन मकान में घुसे अज्ञात बदमाशों ने घर में सो रहे मां बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी। जिसके बाद वह घर में रखी नगदी व जेवर लेकर फरार हो गए। सुबह होने पर जब मां बेटे घर से नहीं निकले तो पड़ोसियों ने घर में जाकर देखा तो उनके खूंन से लथपथ शव जमीन पर पड़े हुए थे।
तभी उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सुचना मिलने पर एएसपी सीओ समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर अहम् सुराग हासिल किए है। साथ ही घटना के खुलासे के लिए डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर लगाया गया है। वहीं मामले को लेकर एएसपी ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जिसमें सर्विलांस, फोरेंसिक टीम को लगाया गया है। वहीं डॉग स्कवॉड को भी मौके पर बुलाया गया है। घटना का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।

    

संबंधित ख़बरें