Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए अब सभी कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन

केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए अब सभी कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन
Share
Whatsapp
Publish Date:25 August 2018 03:53 PM

आजमगढ़। केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अब सभी कर्मचारी एक दिन का वेतन देंगे। शासन की ओर से इस आशय का पत्र जिलाधिकारी को मिल गया है। सचिव, बाढ़ राहत की ओर से डीएम को जारी पत्र में कहा गया है कि भारी वर्षा एवं बाढ़ के कारण केरल राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में जल प्रलय की स्थिति है। बाढ़ के फलस्वरूप लाखों लोग बेघर हो चुके हैं और राहत कैंपों में शरण लिए हुए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भोजन, पानी का बोतलें, पहनने के लिए कपड़े एवं अन्य आवश्यक जीवनोपयोगी सामग्री पीड़ित लोगों के लिए भेजी जा रही है।

केरल में आई आपदा के लिए मदद के रूप में प्राप्त होने वाली सामग्री एवं धनराशि को प्रभावित व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए सारी व्यवस्था की गई है। ऐसे में सभी से मदद की दरकार है। इस बाबत सभी कर्मचारी भी एक दिन का वेतन मदद के रूप में देने को आगे आएं। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने सचिव के आदेश से सभी विभागों को अवगत करा दिया है। जिला उद्यान अधिकारी बालकृष्ण वर्मा ने बताया कि डीएम के आदेश के क्रम में बाढ़ पीड़ितों के लिए सभी कर्मचारी एक दिन का वेतन दिए जाने को राजी हो गए हैं। इसके अलावा कई अन्य विभागों ने भी आदेश का पालन करते हुए एक-एक दिन का वेतन देने की बात कही है। केरल के बाढ़ पीड़ितों को दी जाएगी ये सामग्री भोजन पैकेट एक से डेढ़ किग्रा का होगा। इसमें बिस्कुट, ड्राई फ्रूट, रस्क, चाकलेट, एनर्जी बार, टेट्रा पैक, फ्रूट जूस, ओआरएस तथा पानी के छोटी बोतलें शामिल रहेंगी। रेडी टू ईट फूड पैकेट, कपड़ों में टी-शर्ट, लुंगी, गमछा, साड़ी, बच्चों के कपड़े, हल्के कंबल आदि शामिल होंगे। इस तरह दी जाएगी नकद धनराशि नकद धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से भेजी जाएगी।

जनपद स्तर पर नकद धनराशि इकट्ठा करके चेक अथवा ड्राफ्ट के द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया जा सकता है। आरटीजीएस के माध्यम से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 1378820696 आइएफएससी सीबीआइएन 0281571 में जमा किया जा सकता है। केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद करना सभी का दायित्व है। ऐसे में सभी लोग आगे आकर अपने स्तर से मदद करें ताकि बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचाई जा सके। जो नकद मदद करना चाहता है वह सीधे राहत कोष के खाते में धन जमा कर सकता है।श्श्

संबंधित ख़बरें