Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

सड़क हादसे का शिकार हुए, परिजनों के साथ सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता

सड़क हादसे का शिकार हुए, परिजनों के साथ सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता
Share
Whatsapp
Publish Date:24 June 2018 11:29 AM

मऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व मऊ जनपद के घोसी लोकसभा से पूर्व प्रत्याशी राजीव राय परिजनों सहित सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल से हो गए। गंभीर रूप से घायल राजीव राय को उनके परिजनों सहित जनपद के एक निजी नर्सिंग होम इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं हादसे की खबर मिलते ही पूरे जनपद के सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। हादसा वाराणसी से गृह जनपद बलिया जाते समय समय बक्कसर हाइवे पर हुआ है । राष्ट्रीय प्रवक्ता की गाड़ी के आगे चल रहे तेज रफ्तार ट्रक के अचानक ब्रेक मारने की वजह से उनकी गाड़ी ट्रक में पीछे से घुस गई। जिसकी वजह ये भीषण हादसा हुआ।
सपा नेता के भतीजे ने बताया कि इनके (राजीव राय) के पिताजी कैंसर से पीड़ित हैं। हम लोग कैंसर हॉस्पिटल चेकअप के लिए लेकर गए थे। वहां से वापस लौटते समय बक्सर हाईवे पुल पर टाटा 407 गाड़ी आगे थी और उसके ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मार दिया। हमारी गाड़ी जाकर पीछे से टकरा गई। भैया (सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता) के गर्दन में काफी गंभीर चोट है और उनकी कलाई में भी फ्रैक्चर है। उनकी माता जी के सर में कई जगहों पर गंभीर चोट है और कमर तथा सीने में भी चोट है।
 

संबंधित ख़बरें