Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

गोंडा में नागा बाबा आश्रम के महंत पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

गोंडा में नागा बाबा आश्रम के महंत पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Whatsapp
Publish Date:23 July 2018 04:59 PM

गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के मालवीय नगर मे स्थित एतिहासिक नागा बाबा आश्रम के महंत ओमकार नाथ गिरि पर कुछ लोगों ने शनिवार रात हमलाकर घायल कर दिया।
नगर कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महंत को घायलावस्था मे अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि लिखायी गई रिपोर्ट के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में उपयोग की गयी एक कार भी बरामद की गयी है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। पीड़ित बाबा ने बताया कि आश्रम में ठहरे एक युवक को उन्होंने शरारत करने पर डॉट कर भगा दिया था। इसको लेकर युवक ने अपने अन्य चार कार सवार साथियों संग आश्रम में घुसकर बाबा पर जानलेवा हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से स्वयं और आश्रम की सुरक्षा की गुहार लगाई है।अस्पताल में महंत को देखने वालों का तांता लगा हुआ है। श्री नूरामल मंदिर के व्यवस्थापक संतोष कुमार आजाद ने मंदिरों और मठों मे इस प्रकार की घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुये सुरक्षा की मांग की है
 

संबंधित ख़बरें