Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

नदी में डूबने से 3 किशोर की हुई मौत

नदी में डूबने से 3 किशोर की हुई मौत
Share
Whatsapp
Publish Date:12 September 2018 06:22 PM

गोंडाः जिले में आज सुबह कुआनो नदी में जल भरने गए तीन किशोर कांवडिय़ों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने बताया कि जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज कस्बा निवासी हिमांशु (14), शेखर शुक्ला (13) और विकास कुमार (14) अपने दो साथियों के साथ कजली तीज पर जलाभिषेक के लिए कुआनो नदी में जल भरने गए थे। उन्होंने बताया कि नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण तीनों किशोरों की डूबने से मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी बच गए।  उन्होंने बताया कि चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को बचाने की कोशिश की किन्तु तब तक वे दम तोड़ चुके थे। पुलिस मौके पर पहुंच गयी और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।  

 

संबंधित ख़बरें