Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

2 दिवसीय दौरे पर वरुण गांधी, चौपाल लगाकर करेंगे शुरुआत

2 दिवसीय दौरे पर वरुण गांधी, चौपाल लगाकर करेंगे शुरुआत
Share
Whatsapp
Publish Date:12 June 2018 10:37 AM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर में 2 दिवसीय दौरे की शुरुआत चौपाल लगाकर करेंगे। गांधी 12 एवं 13 जून को जिले की इसौली विधानसभा एवं सुलतानपुर विधानसभा के कुड़वार एवं दूबेपुर ब्लाक के ग्रामों में पार्टी द्वारा आयोजित ‘ग्राम चौपाल’ कार्यक्रमों में शामिल होकर आम जनता से रुबरु होगे।
सुल्तानपुर के भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद गांधी 12 जून को जिले की इसौली विधानसभा अन्तर्गत कुड़वार ब्लाक में पार्टी द्वारा आयोजित दर्जन भर ‘ग्राम चौपाल’ में शिरकत कर ग्रामवासियों से संवाद करेंगे। इसी कड़ी में सांसद वरुण गांधी 13 जून को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में शामिल होकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
सांसद जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक के बाद शहर के खुर्शीद क्लब मैदान में सांसद निधि से निर्मित 35 सड़कों का लोकार्पण करेंगे। तदोपरांत सांसद वरुण गांधी 13 जून को ही सुलतानपुर विधानसभा के दूबेपुर ब्लाक में आयोजित विभिन्न ‘ग्राम चौपाल’ में शिरकत कर आम लोगों से रूबरू होगे।

संबंधित ख़बरें