Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

टेम्पो और डम्पर की भिड़ंत में 8 की मौत, 2 की हालत नाजुक

 टेम्पो और डम्पर की भिड़ंत में 8 की मौत, 2 की हालत नाजुक
Share
Whatsapp
Publish Date:16 July 2018 05:50 PM

चित्रकूट: जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें तेज रफ्तार डम्पर और टेम्पो की जोरदार टक्कर हो गयी. इस टक्कर के बाद मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गयी. वहीं 2 गम्भीर तौर पर घायल हैं, उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी. वहीं 2 गंभीर तौर पर घायल हैं. मामला चित्रकूट के बरगढ़ थाना क्षेत्र का है. जहाँ सुचेता कालोनी के पास टेम्पो और डम्पर की भीषण भिडंत हो गयी. तेज रफ्तार से आ रही डम्पर व टेम्पो की भिडंत इतनी जोरदार थी कि कईयों कि मौत मौके पर हो गयी, टेम्पो और डम्पर की टक्कर के बाद टेम्पो के परखच्चे तक उड़ गये. वहीं टेम्पो मे सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. इस जोरदार टक्कर के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गये और सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों की मदद में जुट गये, इस दौरान दो घायलों को आनन फानन में अस्पताल पहुँचाया गया. दोनों व्यक्ति गंभीर तौर पर घायल है, जहाँ अस्पताल में उनका इलाज चल रह है, वहीं इस घटना के बाद डम्पर का ड्राईवर मौके से फरार हो गया. इस बिधन दुर्घटना के बाद पुलिस को भी सूचित किया गया. जिसके बा भारी पुलिस बल मौके पर पहुँच गयी और मामले की जांच में जुट गयी है. साथ ही डम्पर के ड्राईवर की भी खोज में लगी है।


 

संबंधित ख़बरें