Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

10 साल के बच्चे ने 6 साल की बच्ची के साथ किया रेप

10 साल के बच्चे ने 6 साल की बच्ची के साथ किया रेप
Share
Whatsapp
Publish Date:19 July 2018 04:45 PM

गाजीपुरः पुलिस ने दस साल के एक नाबालिग बच्चे को स्कूल के भीतर पहली कक्षा में पढऩे वाली छह साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में हिरासत में लिया है। घटना जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र की है। नंदगंज के थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे के अनुसार आरोपी और पीड़िता गांव के ही पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थी हैं। बच्ची के पिता की ओर से दी गयी शिकायत के अनुसार, छठी कक्षा में पढऩे वाला आरोपी कल बच्ची को बहला-फुसला कर उसे स्कूल के खंडहर में ले गया। वहां आरोपी ने कथित रूप से बच्ची के साथ बलात्कार किया। बच्ची ने घर वापस आने के बाद माता-पिता को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। चौबे ने बताया कि आरोपी छात्र को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।  
 

संबंधित ख़बरें