Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

बाढ़ के तांडव से मकान तोड़ा 

Share
Whatsapp
Publish Date:04 September 2018 07:20 PM


बाढ़ के तांडव से मकान तोड़ा 


 


लखीमपुर जिले की पलिया तहसील क्षेत्र में शारदा नदी का ताण्डव, जिन हाथों से ग्रामीणों ने बनाया था आज उन्हीं हाथों से तोड़ रहे अपना आशियाना, बचा खुचा बचाने की कवायद ।जंगल नम्बर सात के वाशिन्दों ने  पलायन सुरु कर दिया है।

लखीमपुर जिले की पलिया तहसील क्षेत्र में शारदा नदी ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। तहसील क्षेत्र के जंगल नम्बर सात के ग्राम छंगा टांडा में शारदा नदी ने कटान शुरू कर दिया है। गांव से महज 50 मीटर की दूरी ताण्डव मचा रही शारदा नदी तेजी से गांव की ओर बढ़ रही है। अपनी बरबादी को इतने नजदीक से देखते हुए ग्रामीणों ने खून-पसीने की कमाई से बनाए अपने कीमती घरों को तोड़ना शुरू कर दिया है। गांव के लगभग 15-20 ग्रामीणों ने अपने घरों को तोड़कर गांव से पलायन भी शुरू कर दिया है।  घरों को तोड़कर मकानों का मलबा व अन्य सामान ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लादकर अन्यत्र स्थानों पर ले जा रहे हैं  लेकिन स्थानीय प्रशासन शारदा नदी द्वारा किए जा रहे कटान के मामले को सिरे से नकार रहा है। जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई भी उन लोगों की समस्या को सुनने के लिए नहीं पहुंचा है और न ही किसी प्रकार की राहत सामग्री का वितरण कराया गया है।

संबंधित ख़बरें