Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 लोगों की हुई मौत

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 लोगों की हुई मौत
Share
Whatsapp
Publish Date:30 August 2018 06:46 PM

बागपतः उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत क्षेत्र में बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र के झाडख़ेड़ी गांव निवासी नइम, नदीम और सोनू एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर शाम को बड़ौत नगर से छपरौली की ओर जा रहे थे। हलालपुर बस अड्डे के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
इस हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद लोगों ने कार चालक भारसी निवासी धर्मेन्द्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतकों को परिजनों को सूचना दे दी। पुलिस ने बताया कि कार चालक की कार से एक पिस्टल भी बरामद किया गया जिसे कब्जे में ले लिया गया है। शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये।
 

संबंधित ख़बरें