Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

ट्रक की टक्कर से दो भाईयों सहित 3 युवकों की मौत

ट्रक की टक्कर से दो भाईयों सहित 3 युवकों की मौत
Share
Whatsapp
Publish Date:28 August 2018 05:39 PM

महोबाः उत्तर प्रदेश के महोबा में सोमवार रात ट्रक से भिड़ंत होने से कजली मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। मृतकों में 2 सगे भाई थे। महोबा में शुरू हुए ऐतिहासिक कजली मेले को देखने के लिए भंडरा गांव निवासी युवक कमलेश, पुष्पेंद्र एवं नीरज एक बाइक पर आए थे। मेला देखते के बाद तीनों देर रात अपने घर वापस जा रहे थे। तभी कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस लाइन तिराहा के निकट उनकी तेज रफ्तार बाइक की सामने से आ रहे मिनी ट्रक से जोरदार भिड़ंत हुई, जिसमें तीनो की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक में आग लग गई। परिणाम स्वरूप बाइक में फंसा एक युवक के शरीर का साठ फीसदी हिस्सा भी जल गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। मृतकों में कमलेश व पुष्पेंद्र सगे भाई है, जबकि नीरज उनका चचेरा भाई था। दुर्घटना का कारण बाइक सवार युवकों का शराब के नशे में होना बताया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
 

संबंधित ख़बरें