Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत आवेदन आमंत्रित

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत आवेदन आमंत्रित
Share
Whatsapp
Publish Date:26 June 2018 03:57 PM

शाहजहांपुर । जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, अपर सांख्यिकीय अधिकारी उमेश कुमार तिवारी ने बताया कि वर्ष 2018-19 हेतु मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, शाहजहांपुर द्वारा आवेदन पत्र पूर्व विज्ञप्ति के माध्यम से आमंत्रित किये गये, उक्त क्रम में आवेदन पत्र जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, शाहजहांपुर में दिनांक 30.06.2018 तक प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तकनिःशुल्क वितरित किये जायेंगे एवं पूर्ण आवेदन पत्र दो प्रतियों में जमा किये जायेंगे। आवेदन पत्र प्राप्त किये जाने हेतु आधार कार्ड अनिवार्य है। निर्धारित अन्तिम दिनांक 30.06.2018 को 5 बजे के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आवेदन पत्र उद्योग,सेवा क्षेत्र के अन्तर्गत ही स्वीकार किये जायेंगे तथा व्यवसाय हेतु आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे इस योजना के अन्तर्गत योग्यता हाई स्कूल एवं उम्र 18 से 40 वर्ष तक होना अनिवार्य है। योजना से सम्बन्धित अतिरिक्त जानकारी किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र,शाहजहांपुर से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। 

संबंधित ख़बरें