Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

रामजन्मभूमि अधिनियम पारित कराए मोदी सरकार -सुरेंद्र सिंह

रामजन्मभूमि अधिनियम पारित कराए मोदी सरकार -सुरेंद्र सिंह
Share
Whatsapp
Publish Date:20 August 2018 05:01 PM

बलियाः विवादित बयानबाजी को लेकर चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश के बलिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम को लेकर उच्चतम न्यायालय के आदेश को निष्प्रभावी करने से पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये राजजन्मभूमि अधिनियम को पारित कराना चाहिये।   
जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्री सिंह ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटाने का यह सबसे उपयुक्त समय है। बलिया बलिदान दिवस के मौके पर रविवार देर शाम संवाददाताओ से बातचीत में विधायक ने कहा कि भगवान राम के नाम पर भाजपा देश की राजनीति में शीर्ष पर पहुँची है। भाजपा को एस सी / एस टी एक्ट में उच्चतम न्यायालय का आदेश निष्प्रभावी करने के पहले राम मंदिर निर्माण के लिये राम जन्म भूमि एक्ट को पारित कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह एससी/एस टी एक्ट को लेकर संसद में किये गये संशोधन की मुखालफत करते रहेंगे।  
उन्होने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म करने का इससे बढिय़ा मौका आने वाला नही है। धारा 370 समाप्त होना चाहिये । कश्मीर से लाखों पंडित भगा दिए गए , घर से बेघर कर दिये गये। कश्मीरी पंडितों को घाटी में फिर से बसाने के लिये धारा 370 का खत्म करना जरूरी है।  बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हित कर उन्हें बाहर करने की मुहिम का समर्थन करते हुये श्री सिंह ने कहा कि देश में जितने भी बांग्लादेशी और पाकिस्तानी मूल के घुसपैठिये हैं, उनको भगाने की माकूल व्यवस्था होनी चाहिए। 
 

संबंधित ख़बरें