Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

लगी आग कोर्ट कार्यालय में, महत्वपूर्ण फाईलें जलकर खाक

लगी आग कोर्ट कार्यालय में, महत्वपूर्ण फाईलें जलकर खाक
Share
Whatsapp
Publish Date:04 July 2018 03:41 PM

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सीजेएम कोर्ट के कार्यालय में भीषण आग लग गई। आग लगने से कोर्ट कार्यालय में रखी महत्वपूर्ण फाईलें जलकर खाक हो गई। तभी दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की 4 गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
दरअसल शाम लगभग 7 बजे चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट के कार्यालय में धुंआ उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते सीजेएम कार्यालय में आग की लपटें उठने लगी। आग लगने की सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि सीजेएम कार्यालय में मुकदमों से जुड़ी कई फाईलें रखी थी। जिनके जलने की आशंका व्यक्त की जा रही है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। फिल्हाल आग लगने से होने वाले नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया गया है। 
 

संबंधित ख़बरें