Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

धरपकड़ अभियान में तीन लुटेरे गिरफ्तार, एक फरार

धरपकड़ अभियान में तीन लुटेरे गिरफ्तार, एक फरार
Share
Whatsapp
Publish Date:05 September 2018 04:17 PM

लखीमपुर-खीरी। एसपी के आदेश पर सोमवार की रात चलाए गए धड़पकड़ अभियान के दौरान थाना फरधान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने लूट के इरादे से अमानलाल नहर के पास बैठे तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने मौके से बिना नंबर प्लेट की एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस लाइन सभागार में एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण सिंह एसआई राज किशोर सुरेश कुमार, सिपाही रामविशाल वर्मा और मोहम्मद आरिफ के साथ दबिश देने जा रहे थे। इस बीच पुलिस को अमानलाल नहर के पास तीन लोग संदिग्ध खड़े दिखाई दिए।

पुलिस ने जब उन्हें ललकारा और पकडऩे की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर थाना नीमगांव के गांव बरगदिया निवासी योगेश, नंदलाल और थाना फरधान के गांव हलुवापुर निवासी शीलू वर्मा को दबोच लिया, जबकि हलुवापुर निवासी कमलेश वर्मा भाग निकला। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचा, कारतूस और मौके से बिना नंबर प्लेट लगी एक टीवीएस स्पोटर्स बाइक बरामद कर कब्जे में ली है। एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने 31 अगस्त की शाम थाना फरधान क्षेत्र के गांव ढकवा में बाइक सवार चाचा-भतीजे और पांच दिन पहले महेवागंज में युवक को गोली मारकर बाइक लूटे जाने की घटना भी स्वीकार की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।

संबंधित ख़बरें