Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

पेट्रो केमिकल फैक्ट्री में गैस का टैंक फटने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

पेट्रो केमिकल फैक्ट्री में गैस का टैंक फटने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Share
Whatsapp
Publish Date:12 September 2018 06:11 PM

बिजनौर: उत्तर प्रदेश में बिजनौर की मोहित पेट्रो केमिकल फैक्ट्री में भयानक हादसा हो गया। जहां बुधवार सुबह वैल्डिंग करते समय सिलेंडर फटने से 6 मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि बिजनौर से लगभग 8 किलोमीटर दूर नगीना रोड पर स्थित मोहित पेट्रो केमिकल फैक्ट्री में सुबह 7 बजे लीकेज टैंक पर वेल्डिंग करते समय अचानक सिलेंडर फट जाने से 6 मजदूरों की मौत मौके पर हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अभी एक मजदूर लापता बताया जा रहा है।
टैंक 2 दिन पहले लीक हुआ था और आज सुबह उसे ही वैल्डिंग कर ठीक करने की कोशिश की जा रही थी। प्रशासनिक अधिकारी मौके से शीरा हटवाने और राहत बचाव कार्य में अधीनस्थों को निर्देश देने के साथ स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। इसी बीच मृतकों के परिजनों ने फैक्ट्री गेट पर हंगामा करना शुरू कर दिया।

संबंधित ख़बरें