Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

फकीर चला रहे थे लुटेरों का गिरोह, पांच गिरफ्तार

फकीर चला रहे थे लुटेरों का गिरोह, पांच गिरफ्तार
Share
Whatsapp
Publish Date:12 September 2018 07:22 PM

फर्रुखाबाद/कायमगंज। बीते दिनों अताईपुर व रुदायन में डकैती डालने वाले पांच लुटेरो को पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अरोपियों ने अभी तक जगह-बदल-बदल कर तकरीबन 14 डकैती व लूट की घटनाओ को अंजाम दिया। पुलिस ने लुटेरों का कायमगंज सीएचसी में डॉक्टरी परीक्षण कराया। कोतवाली पुलिस ने 20 वर्षीय इसरत,देवा पुत्र वाजिद फकीर निवासी जनपद अमरोहा आजमपुर बूराबली,20 वर्षीय सनी पुत्र रज्जाक फकीर जनपद काशीराम नगर गौरका,22 वर्षीय इस्माइल पुत्र अनीस फकीर निवासी जनपद शाहजहांपुर रंगीन डकोरा गढिया,विकार अहमद के पुत्र रज्जाक निवासी गंजडुंडवारा गढ़का को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों को मंगलवार रात ब्राहिमपुर जागीर एवं ढमढेरा गांव के बीच बाग से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से पांच तमंचे बरामद हुए। लुटेरों ने कोतवाली कायमगंज के ग्राम अताईपुर एवं थाना कम्पिल के ग्राम रुदायन में घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। आरोपी जगह बदल बदल कर घटना को अंजाम देते थे। सामान ना मिलने पर वह मारपीट करते थे। पुलिस ने सभी का सीएचसी में मेडिकल कराया। जंहा डॉ० शिव प्रकाश ने किया। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर जसवंत सिंह, इंस्पेक्टर राधेश्याम यादव, कस्बा चौकी इंचार्ज बलराज भाटी, दरोगा रवींद्र, हरिओम त्रिपाठी आर एस वर्मा शामिल हुये।

संबंधित ख़बरें