Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

पत्नी की मौत के गम में पति ने बच्चों संग खाया जहर

पत्नी की मौत के गम में पति ने बच्चों संग खाया जहर
Share
Whatsapp
Publish Date:10 August 2018 01:19 PM

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी की मौत के गम में पति ने 3 बच्चों सहित जहर खा लिया। जिसके चलते पति व बेटी की मौत हो गई। जबकि 2 बेटों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला थाना ताजगंज के श्यामो गांव का है। यहां का रहने वाला मानसिंह अपनी पत्नी रीना देवी और 3 बच्चों संग रहता था। मानसिहं का पत्नी को कैंसर हो गया। जिसके चलते उसने पत्नी का काफी इलाज कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मानसिंह खुद को अकेला महसूस करने लगा। पत्नी की मौत के बाद टूटा मानसिंह अक्सर जहर खाकर जान देनी बातें करता था। वहीं शुक्रवार उसने 3 बच्चों संग जहर खा लिया। इसके बाद चारों की हालत बिगड़ने लगी। आस-पास के लोगों ने उन्हें अस्पताल भर्ती कराया। यहां मानसिंह व उसकी बेटी ने दम तोड़ दिया। 2 बेटों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम रजनीश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। 
 
 

संबंधित ख़बरें