Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

सिंचाई मंत्री ने लिया बाढ़ क्षेत्र का जायजा।

Share
Whatsapp
Publish Date:07 August 2018 11:16 AM

सीतापुर यूपी

स्लग - सिंचाई मंत्री ने लिया बाढ़ क्षेत्र का जायजा।

एंकर - गांजरी क्षेत्र में शारदा नदी का दंश झेल रहे गांव वासियो के दुख दर्द में भागीदारी करने पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री बलदेव सिंह औलख व क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी  सेवता ने काशीपुर,मल्लापुर,कम्हरिया,
बडहीडीह आदि गांव में शारदा नदी से बाढ़ एवम कटान पीड़ितों के रूबरू होकर उनके दर्द को समझा।विधायक ज्ञान तिवारी ने क्षेत्रवासियो की बाढ़ समस्याओ को सिंचाई मंत्री के सामने रखते हुए कहा कि 5 परियोजनाओं पर सरकार द्वारा धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।जिसपर कार्य चल रहा है परंतु 2 शेष परियोजनाओं की धनराशि यदि शीघ्र उपलब्ध करा दी जाए तो शारदा नदी का कटान रुक सकता है।अन्यथा की स्थित में यदि शारदा नदी कही झील में गिर गयी तो महा प्रलयकारी हो जाएगा।जिसके लिए शाशन स्तर से शीघ्र ही धनराशि अवमुक्त कराई जाए।सिंचाई मंत्री ने लगभग तीन घंटे का समय नदी के किनारे व्यतीत करते हुए आम ग्रामीणों की समस्यों को सुना।मंत्री ने अस्वाशन दिलाया कि आप के दुःख दर्द को हम समझ रहे हैं।आपकी समस्या को मै सरकार के पटल पर रखूंगा।मेरी सरकार पूर्ववर्ती सरकारों से हट कर काम करती है।मै विस्वास दिलाता हूँ कि मैं शीघ्र ही इस विनास कारी बाढ़ से निजात दिलाने के लिए कृत संकल्प करता हूँ।वही  विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि हम 24 घंटे आप के साथ हैं। 5 परियोजनाओं के टेंडर हो गए हैं।जिनपर युद्ध स्तर पर कार्यक्रम चल रहा है शेष 2 परियोजनाओं की धनराशि अवमुक्त होते ही कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिसवां शशी भूषण राय, जिला सूचना अधिकारी,खण्ड विकास अधिकारी,क्षेत्राधिकारी बिसवां तौकीर अहमद,थाना तंबौर एस  ओ ओम प्रकाश सरोज सहित जिला स्तरीय एवम तहसील स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे

संबंधित ख़बरें