Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

मुजफ्फरनगर में पुलिस लाइन क्वार्टर को रंग हुआ भगवा

मुजफ्फरनगर में पुलिस लाइन क्वार्टर को रंग हुआ भगवा
Share
Whatsapp
Publish Date:18 July 2018 01:52 PM

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस लाइन क्वार्टर को भगवा रंग में रंग दिया गया है। राज्य में जबसे योगी सरकार बनी है तबसे सरकारी इमारतों पर भगवा रंग करने की राजनीति शुरू हो गई है। सरकारी स्कूल और कार्यालायों के बाद अब पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए घरों पर भगवा रंग किया गया है। हालांकि यह क्वार्टर हाल ही में बनाए गए हैं। पुलिस से जब इस रंग के बारे में पूछा गया तो इस सवाल पर चुप रहे या फिर टालने की कोशिश करते दिखे। किसी ने अच्छा बताया तो किसी रंग से क्या फर्क पड़ता है कहा। इससे पहले कई सरकारी कार्यालयों पर भगवा रंग करने  और मदरसे की दीवारों पर भगवा रंग करने से योगी सरकार विवादों में घिर गई थी और विवाद बढ़ गया था।

संबंधित ख़बरें