Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

पिता कर रहा था बेटी से बलात्कार, मां ने थाने में दर्ज कराया केस

पिता कर रहा था बेटी से बलात्कार, मां ने थाने में दर्ज कराया केस
Share
Whatsapp
Publish Date:25 August 2018 03:27 PM

आगरा। बेटी को बंधक बनाकर पिता उसका रोज बलात्कार कर रहा था। इस बात की जानकारी जब मां को पता चली तो उसने फौरन पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं पीड़ित बच्ची अभी सदमे में है। मां बच्ची को इस सदमे से बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बलात्कार के आरोपी पर पाक्सो एक्ट के साथ कई धाराएं लगाई गईं हैं। थाना सिकंदरा क्षेत्र निवासी सलोनी (काल्पनिक नाम) की मां का अपने पति से 2013 में तलाक हो गया था।

सलोनी का पिता राजमिस्त्री का काम करता है। पति और पत्नी अलग हुई तो सलोनी अपनी मां के साथ रहने लगी। जब भी उसे पिता की याद आती तो वो उनसे मिलने के लिए चली जाती। बच्ची मां बाप की इकलौती संतान थी। ऐसे में मां को कोई आपत्ति नहीं थी। तीन महीने पहले जब सलोनी पिता के पास गई तो कुछ ऐसा हुआ जिसने रिश्तों को कलंकित कर दिया। आरोप है कि बेटी के घर आते ही पिता ने उसे बंधक बनाया और उसके साथ बलात्कार किया। उसके धमकी दी कि मुंह खोला तो उसकी हत्या कर दी जाएगा। पिता अपनी ही बेटी के साथ बलात्कार करने लगा। बेटी पहले चुप रही लेकिन, उसकी हालत बिगड़ती चली गई तो उसने पड़ोस में रहने वाली महिला को सारी हकीकत बताई। पड़ोस में रहने वाली महिला ने बेटी की मां तक पूरी खबर पहुंचाई तो मां हैरान रह गई। पीड़ित सलोनी की मां एसएसपी से मिली और उन्होंने मदद मांगी।

एसएसपी ने आदेश दिए और महिला थाने में केस दर्ज हुआ। सलोनी को सुरक्षित निकाला गया। वहीं आरोपी कलयुगी पिता को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट और रेप की धाराएं लगाई गईं हैं। पिता की हैवानियत की शिकार हुई बच्ची का बुरा हाल है। वो अपने पिता से बहुत प्यार करती थी। लेकिन, उसके पिता ने जो किया उसके लिए वो उसे सख्त सजा दिलानी चाहती है।

संबंधित ख़बरें