Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

नारी उत्थान केन्द्र (पहल) जनपद मुरादाबाद

Share
Whatsapp
Publish Date:01 September 2018 06:10 PM

नारी उत्थान केन्द्र (पहल) जनपद मुरादाबाद के द्वारा एक दुष्कर्म पीड़िता जो कि गर्भवती थी, की नियमित काउन्सिलिंग तथा मेडीकल चेकअप कराया जा रहा था। पीड़िता को प्रसव पीड़ा होने पर नारी उत्थान केन्द्र की टीम द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया तथा उसने 02 दिन पूर्व एक शिशु को जन्म दिया, परन्तु शिशु की हालत गंभीर होने के कारण उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जोकि अब पूर्ण रूप से स्वस्थ है और अपनी मां के पास पहुंच गया है। आज दिनांक 01-09-2018 को क्षेत्राधिकारी कोतवाली श्रीमती पूनम सिरोही व क्षेत्राधिकारी श्रीमती सुनीता दहिया एवं प्रभारी नारी उत्थान केन्द्र उ0नि0 श्रीमती ज्योति सिंह द्वारा शिशु को बेबी किट, कपड़े तथा जरूरी सामान भेंट किया गया। अस्पताल में गुब्बारे लगवाकर मिठाई वितरण कर शिशु का स्वागत किया गया। भविष्य में भी नारी उत्थान केन्द्र द्वारा पीड़िता को हरसम्भव मदद व सरकारी सहायता का भरोसा दिया गया।

संबंधित ख़बरें