Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

पिता को खाना देने गई बच्ची का अर्धनग्न हालत में मिला शव...

पिता को खाना देने गई बच्ची का अर्धनग्न हालत में मिला शव...
Share
Whatsapp
Publish Date:28 June 2018 05:26 PM

बागपतः उत्तर प्रदेश में लड़कियों के साथ रेप की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बागपत जिले का है। जहां खेत में अपने पिता का खाना लेकर गई 12 साल की मासूम का शव ईख के खेत में अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। मासूम की हत्या गला दबाकर की गई है। मामला छपरौली थाना क्षेत्र के सबगा गांव का है। यहां एक बच्ची खेत मे अपने पिता का खाना लेकर गई थी। तभी अज्ञात लोगों ने उसे अगवा कर लिया। जिसके बाद लड़की का शव जंगल में अर्धनग्न हालात में पड़ा मिला है। तभी ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बच्ची के साथ रेप की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे समाज सेवी सुभाष चंद कश्यप ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। साथ ही आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की भी अपनी मांग रखी।
 

संबंधित ख़बरें