Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

पुलिस भारती परीक्षा में भरी चूक ,दूसरी पाली की दोवारा होगी परीक्षा,

Share
Whatsapp
Publish Date:09 August 2018 07:09 AM

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के माध्यम से पुलिस एवं पीएसी के 41520 पदों पर भर्ती के लिए कराई गई लिखित परीक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। दो केंद्रों पर परीक्षा के गलत प्रश्नपत्र बांट दिए जाने के कारण दोनों दिनों की दूसरी पाली की पूरी परीक्षा ही निरस्त करनी पड़ी। परीक्षा में शामिल 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को अब दूसरी पाली की परीक्षा दोबारा देनी पड़ेगी। परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।

बोर्ड ने इस चूक के लिए जिम्मेदार केद्र व्यवस्थापक, पुलिस प्रेक्षक, परीक्षा कराने वाली संस्था के प्रतिनिधि एवं अन्य दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का फैसला किया है। नागरिक पुलिस में पुरुष व महिला सिपाही तथा पीएसी में पुरुष सिपाही के पदों सीधी भर्ती 2018 की आफलाइन लिखित परीक्षा प्रदेश के 860 केंद्रों पर गत 18 व 19 जून को दो पालियों में कराई गई थी।

संबंधित ख़बरें