Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

तेज रफ्तार वैन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

तेज रफ्तार वैन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
Share
Whatsapp
Publish Date:16 May 2018 07:13 PM

उन्नाव। मां के साथ लौट रहे पूर्व सांसद की ट्रस्ट के वालेंटियर की बाइक को तेज रफ्तार वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौत हो गई, जबकि का कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से उन्हें हैलट रेफर किया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा रहा। वैन बीघापुर कस्बा निवासी युवक बताई गई है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। बारासगवर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी धर्मेंद्र जायसवाल (24) पुत्र हरीशंकर वर्तमान में पूर्व सांसद अन्नू टंडन की एनएनडीसी ट्रस्ट के वालेंटियर और वह नेहरू युवा केंद्र के सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं। सोमवार को वह मां मालती (70) के साथ अपने गांव टेढ़ा गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौटते रहे थे। अभी वह घाटमपुर चौराहा के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन भी मौके पर पलट गई, जबकि धर्मेंद्र और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सूचना पर पहुंची बीघापुर पुलिस ने दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से पहले धर्मेंद्र फिर उसकी मां को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान धर्मेंद्र की मां मालती की मौत हो गई। वहीं धर्मेंद्र को गंभीर हालत में हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार वैन बीघापुर कस्बा में रहने वाले नीरज जायसवाल पुत्र हरीशंकर की है। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। प्रभारी निरीक्षक बीघापुर मनोज मिश्र ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर के लिए परिजनों से संपर्क भी किया गया है, जैसे ही तहरीर मिलती है मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

संबंधित ख़बरें