Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

फंसा युवक आपने ही जल में,हुआ गिरफ्तार

फंसा युवक आपने ही जल में,हुआ गिरफ्तार
Share
Whatsapp
Publish Date:08 June 2018 06:01 PM

कहते हैं बाप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपैया और यही बात चरितार्थ होते हुए भी दिख रही है। ताजा मामला महाराजगंज का है। यहां एक व्यक्ति ने पुलिस को गुमराह करते हुए झूठ ही चोरी का मामला दर्ज करा दिया, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से इस मामले को सुलझा लिया गया। वहीं पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। 
जानकारी के मुताबिक मामला जनपद के ग्राम बढ़या चौक थाना पीपीगंज का है। यहां के निवासी फुटावन ने जनपद के थाने में 4 जून को एक तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि वह 1 लाख 10 हजार रुपए निकाल कर सड़क पर साधन का इंतजार कर रहा था कि तभी मरूती कार सवार आए और लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया। तभी थोड़ी दूर जाकर कार सवार लोगों ने मेरे पैसे छीन लिए और मुझे गाड़ी से धक्का दे दिया। 
पुलिस तत्काल सूचना पर कार्रवाई में जुट गई और काफी छानबीन के बाद आज खुलासा कर दिया। पुलिस ने पत्रकार वार्ता में बताया कि उक्त व्यक्ति फुटावन रुपए निकाल निजी बस से झामट पुरंदरपुर आया। यहां उसने एक अपनी पुत्री नेमा पत्नी देवेंद्र निवासी फुलमहना को कुल रुपए दिए और अपने पुत्र व बहू से छुपाने के लिए पुरंदरपुर थाने पर जाकर मनगढ़ंत कहानी बताकर साजिश रच दी। इतना ही नहीं खर्च हेतु उसी पैसों में से 21 हजार 700 रुपए अपने पास रख लिए।
हरकत में आई पुलिस ने कहानी सहित पूरे घटना के अनावरण में लग गई और गम्भीरतापूर्वक जांच पड़ताल के उपरांत घटना और लूट की इस मनगढंत कहानी से पर्दा उठा दिया। फिलहाल मनगढंत कहानी रचने वाले फुटावन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

संबंधित ख़बरें