Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

रिटायर्ड दरोगा की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या...

रिटायर्ड दरोगा की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या...
Share
Whatsapp
Publish Date:04 September 2018 02:56 PM

इलाहाबादः उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक रिटायर्ड दारोगा की सरेआम पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लोग देखते रहे लेकिन किसी ने दबंगों का विरोध नहीं किया। दारोगा को पीटने के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वहीं यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
रिटायर्ड दारोगा अब्दुल समद का पास में रहने वाले दबंग हिस्ट्रीशीटर जुनैद से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह जब दारोगा किसी काम से घर से बाहर निकले तभी घात लगाए बैठे दबंग हिस्ट्रीशीटर ने उनपर हमला कर दिया। दारोगा लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। जिसके बाद हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटों ने दारोगा पर लाठी-डंडों से बौछार कर दी। घायल अवस्था में दारोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हैरानी की बात तो यह है कि आस-पास से गुजर रहे लोगों ने भी उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर नामजद आरोपियों में से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य लोगों की तलाश में टीम लगा दी है।
 

संबंधित ख़बरें